Delhi News Pollution Trending

दिल्ली-एनसीआर: प्रदूषण से बढ़ीं सांस की बीमारियां, जीटीबी अस्पताल में विशेष ओपीडी शुरू

दिल्ली-एनसीआर: प्रदूषण से बढ़ीं सांस की बीमारियां, जीटीबी अस्पताल में विशेष ओपीडी शुरू

Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण का असर लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। प्रदूषित हवा के कारण सांस संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। लोगों को सांस लेने में परेशानी, खांसी और अन्य श्वसन संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में विशेष ओपीडी शुरू की गई है, ताकि सांस से जुड़ी समस्याओं से परेशान मरीजों को बेहतर इलाज और चिकित्सकीय परामर्श मिल सके।

डॉक्टरों के अनुसार, हवा में मौजूद पीएम-2.5 और पीएम-10 जैसे सूक्ष्म कण फेफड़ों तक पहुंचकर सूजन और सांस संबंधी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। इसका सबसे अधिक खतरा बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा या सीओपीडी से पीड़ित मरीजों को है।

जीटीबी अस्पताल में प्रतिदिन सांस संबंधी परेशानी के करीब 125 मरीज पहुंच रहे हैं, जबकि सामान्य दिनों में यह संख्या 80 से 100 के बीच रहती है। अस्पताल में विशेष ओपीडी शुरू होने से ऐसे मरीजों की जांच और उपचार में मदद मिलेगी।

ANC Varta

About Author

You may also like

Trending ग्रामीण भारत

कुम्हड़ा के चमत्कारिक फायदे : आपकी थाली से सेहत तक का सफर

ANCवार्ता, दिल्ली कुम्हड़ा, जिसे आम बोलचाल में कद्दू कहा जाता है, हमारे किचन की सबसे सामान्य लेकिन सबसे ताक़तवर सब्ज़ियों
Trending राजनीति राष्ट्रीय

बरेली बवाल प्रकरण में पुलिस ने दाखिल की एक और चार्जशीट, मौलाना तौकीर रजा समेत 38 आरोपी नामजद

बरेली बवाल: मौलाना तौकीर रजा समेत 38 आरोपी, पुलिस ने दाखिल की एक और चार्जशीट ANCवार्ता, ब्यूरो, बरेली बरेली में