दिल्ली में निर्माणाधीन होटल की छत ढही, आठ लोग घायल
Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में रविवार को एक निर्माणाधीन होटल की छत का स्लैब अचानक ढह गया। इस हादसे में आठ लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, हादसे के समय इमारत की दूसरी मंजिल पर छत डालने का काम चल रहा था। इसी दौरान निर्माणाधीन हिस्से का स्लैब अचानक नीचे गिर गया और वहां मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस निर्माण कार्य से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है।

