छठ महापर्व: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ चार दिवसीय अनुष्ठान
Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली दिल्ली में सोमवार को छठ महापर्व का समापन श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ। सुबह श्रद्धालुओं ने विभिन्न घाटों और जलाशयों पर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ पूजा का अनुष्ठान संपन्न हो गया।
इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आईटीओ स्थित छठ घाट पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। राजधानी के अलग-अलग इलाकों में सुबह से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। व्रतियों ने विधि-विधान से पूजा कर छठी मैया से परिवार के कल्याण की प्रार्थना की।

