Delhi News Trending दिल्ली मौसम

दिल्ली मेट्रो और नमो भारत के बढ़े फेरे, प्रदूषण के बीच यात्रियों को मिलेगी राहत

दिल्ली मेट्रो और नमो भारत के बढ़े फेरे, प्रदूषण के बीच यात्रियों को मिलेगी राहत

Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली मेट्रो और नमो भारत ट्रेन ने अपनी सेवाओं में इजाफा किया है। दिल्ली मेट्रो ने कार्यदिवसों में 20 अतिरिक्त फेरे शुरू किए हैं। वहीं, नमो भारत ट्रेन भी चार नवंबर से 20 अतिरिक्त फेरे चलाएगी।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के मुताबिक, अतिरिक्त फेरों का उद्देश्य लोगों को निजी वाहनों के बजाय मेट्रो से सफर करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके बाद मेट्रो नेटवर्क पर प्रतिदिन अतिरिक्त फेरों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है।

वहीं, नमो भारत की अतिरिक्त सेवाएं दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक पूरे कॉरिडोर पर उपलब्ध होंगी। यह फैसला ग्रैप-2 लागू होने और प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए लिया गया है।

मेट्रो में यात्रियों की संख्या भी बढ़ी है। यानी एक सप्ताह में 8,30,874 बोर्डिंग बढ़ीं। दोनों परिवहन सेवाओं में बढ़ोतरी से यात्रियों को अधिक विकल्प मिलेंगे और निजी वाहनों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।

ANC Varta

About Author

You may also like

Trending ग्रामीण भारत

कुम्हड़ा के चमत्कारिक फायदे : आपकी थाली से सेहत तक का सफर

ANCवार्ता, दिल्ली कुम्हड़ा, जिसे आम बोलचाल में कद्दू कहा जाता है, हमारे किचन की सबसे सामान्य लेकिन सबसे ताक़तवर सब्ज़ियों
Trending राजनीति राष्ट्रीय

बरेली बवाल प्रकरण में पुलिस ने दाखिल की एक और चार्जशीट, मौलाना तौकीर रजा समेत 38 आरोपी नामजद

बरेली बवाल: मौलाना तौकीर रजा समेत 38 आरोपी, पुलिस ने दाखिल की एक और चार्जशीट ANCवार्ता, ब्यूरो, बरेली बरेली में