धनतेरस से पहले चांदी के लक्ष्मी-गणेश सिक्कों और बर्तनों की बढ़ी मांग
Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली धनतेरस और दिवाली को लेकर बाजारों में खरीदारी का उत्साह बढ़ने लगा है। इस बार सोने के मुकाबले चांदी की वस्तुओं की मांग अधिक देखी जा रही है। खासतौर पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों, चांदी के सिक्कों और बर्तनों को ग्राहक पसंद कर रहे हैं।
भंगेल, मामूरा, इंदिरा मार्केट और अट्टा मार्केट सहित कई बाजारों में चांदी की खरीदारी को लेकर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है। कारोबारी शुभम सोनी के मुताबिक, इस बार 10 और 50 ग्राम के चांदी के सिक्कों की मांग अधिक है। लोग अपने बजट के अनुसार चांदी के बर्तन भी खरीद रहे हैं।
इसके अलावा महिलाओं में चांदी की पायल और छोटी ज्वेलरी का क्रेज भी बना हुआ है। कारोबारियों को उम्मीद है कि धनतेरस के दिन बाजारों में खरीदारी और बढ़ेगी।

