दिल्ली-एनसीआर को ध्यान में रखकर बनेगी राजधानी की विकास योजना, एलजी ने एजेंसियों के बीच तालमेल पर दिया जोर
Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने राजधानी के विकास को लेकर नई योजना बनाने की जरूरत बताई है। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली की प्लानिंग केवल राजधानी तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसमें पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) को शामिल किया जाना चाहिए। इसके लिए दिल्ली और आसपास के राज्यों की संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है।
शुक्रवार को विश्व पर्यावास दिवस, विश्व नगर दिवस और विश्व नगर नियोजन दिवस के अवसर पर आयोजित एक सेमिनार में एलजी ने कहा कि दिल्ली की कई प्रमुख समस्याएं एनसीआर से जुड़ी हुई हैं। इनमें आवास, परिवहन, जल निकासी और पर्यावरण जैसे मुद्दे शामिल हैं। ऐसे में इन समस्याओं का समाधान क्षेत्रीय स्तर पर योजना बनाकर ही किया जा सकता है।

