Delhi News Trending राजनीति

दिवाली से पहले रैली टालने की कारोबारियों ने सोनिया गांधी से की अपील, 20 बाजारों में 12 हजार करोड़ के व्यापार पर असर की आशंका

दिवाली से पहले रैली टालने की कारोबारियों ने सोनिया गांधी से की अपील, 20 बाजारों में 12 हजार करोड़ के व्यापार पर असर की आशंका

Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली दिल्ली के कारोबारी संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित इंडिया गठबंधन की रैली टालने की अपील की है। कारोबारियों ने आशंका जताई है कि रैली के कारण दिल्ली के 20 प्रमुख बाजारों में व्यापार प्रभावित हो सकता है और 10 हजार से 12 हजार करोड़ रुपये तक के कारोबार को नुकसान पहुंच सकता है।

सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल के मुताबिक, रामलीला मैदान के पांच किलोमीटर के दायरे में दिल्ली के करीब 20 बड़े थोक और खुदरा बाजार स्थित हैं। इनमें चांदनी चौक, सदर बाजार, कनॉट प्लेस, पालिका बाजार, खारी बावली, चावड़ी बाजार और करोल बाग जैसे प्रमुख बाजार शामिल हैं। इन बाजारों में रोजाना करोड़ों रुपये का कारोबार होता है और देश के कई हिस्सों में सामान की आपूर्ति की जाती है।

सीटीआई के अनुसार, रैली में करीब 10 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसके साथ ही 15 से 20 हजार वाहनों के दिल्ली पहुंचने का अनुमान है। संगठन का कहना है कि रामलीला मैदान में इतनी बड़ी संख्या में वाहनों की पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इससे मध्य दिल्ली और पुरानी दिल्ली में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

ANC Varta

About Author

You may also like

Trending ग्रामीण भारत

कुम्हड़ा के चमत्कारिक फायदे : आपकी थाली से सेहत तक का सफर

ANCवार्ता, दिल्ली कुम्हड़ा, जिसे आम बोलचाल में कद्दू कहा जाता है, हमारे किचन की सबसे सामान्य लेकिन सबसे ताक़तवर सब्ज़ियों
बिजनेस राजनीति राष्ट्रीय

GST परिषद का ऐतिहासिक फैसला: दूध-पनीर और रोटी टैक्समुक्त, घरेलू वस्तुओं पर घटा कर, लग्जरी प्रोडक्ट्स पर 40% तक टैक्स

  22 सितंबर से लागू होगी नई दो-स्तरीय टैक्स संरचना, आम आदमी को बड़ी राहत, उद्योग जगत को प्रोत्साहन और