Trending ग्रेटर नोएडा दुर्घटना

ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार ट्रक ने दो महिलाओं को कुचला, सड़क हादसे में दोनों की मौत

ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार ट्रक ने दो महिलाओं को कुचला, सड़क हादसे में दोनों की मौत

Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार शाम सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों महिलाएं सूरजपुर-कासना रोड पर सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक, सूरजपुर-कासना रोड पर औद्योगिक सेक्टर साइट-5 की ओर जाने वाले कट के पास यह हादसा हुआ। ट्रक की टक्कर से दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ANC Varta

About Author

You may also like

Trending ग्रामीण भारत

कुम्हड़ा के चमत्कारिक फायदे : आपकी थाली से सेहत तक का सफर

ANCवार्ता, दिल्ली कुम्हड़ा, जिसे आम बोलचाल में कद्दू कहा जाता है, हमारे किचन की सबसे सामान्य लेकिन सबसे ताक़तवर सब्ज़ियों
Trending राजनीति राष्ट्रीय

बरेली बवाल प्रकरण में पुलिस ने दाखिल की एक और चार्जशीट, मौलाना तौकीर रजा समेत 38 आरोपी नामजद

बरेली बवाल: मौलाना तौकीर रजा समेत 38 आरोपी, पुलिस ने दाखिल की एक और चार्जशीट ANCवार्ता, ब्यूरो, बरेली बरेली में