Trending दिल्ली दुर्घटना

दिल्ली में डीटीसी बस की टक्कर से 22 वर्षीय युवक की मौत, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

दिल्ली में डीटीसी बस की टक्कर से 22 वर्षीय युवक की मौत, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली दिल्ली के पंजाबी बाग थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। आरोप है कि एक डीटीसी बस ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 7:23 बजे पंजाबी बाग थाने में पीसीआर कॉल के जरिए हादसे की सूचना मिली थी। जांच अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तो पता चला कि डीटीसी बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है। मृतक की पहचान इंदिरा कॉलोनी निवासी सोनू (22) के रूप में हुई है।

सोनू अपने परिवार के साथ इंदिरा कॉलोनी की एक झुग्गी में रहता था। उसके पिता चिकन की दुकान चलाते हैं, जबकि उसकी मां गृहिणी हैं। सोनू का 17 वर्षीय छोटा भाई विकास डिलीवरी बॉय का काम करता है।

पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हादसे में शामिल डीटीसी बस की पहचान कर उसे तलाशा जा सके। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ANC Varta

About Author

You may also like

Trending ग्रामीण भारत

कुम्हड़ा के चमत्कारिक फायदे : आपकी थाली से सेहत तक का सफर

ANCवार्ता, दिल्ली कुम्हड़ा, जिसे आम बोलचाल में कद्दू कहा जाता है, हमारे किचन की सबसे सामान्य लेकिन सबसे ताक़तवर सब्ज़ियों
Trending राजनीति राष्ट्रीय

बरेली बवाल प्रकरण में पुलिस ने दाखिल की एक और चार्जशीट, मौलाना तौकीर रजा समेत 38 आरोपी नामजद

बरेली बवाल: मौलाना तौकीर रजा समेत 38 आरोपी, पुलिस ने दाखिल की एक और चार्जशीट ANCवार्ता, ब्यूरो, बरेली बरेली में