Trending दुर्घटना

दिल्ली: हर्ष विहार में निर्माणाधीन मकान गिरा, मलबे में मिले दो शव

दिल्ली: हर्ष विहार में निर्माणाधीन मकान गिरा, मलबे में मिले दो शव; रेस्क्यू जारी

Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार स्थित मिलन गार्डन इलाके में रविवार शाम एक निर्माणाधीन मकान का स्लैब गिरने से हादसा हो गया। घटना में अब तक दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर बचाव अभियान चला रही हैं।

पुलिस के मुताबिक, सेवाधाम रोड पर करीब 200 गज के पुराने मकान में एक और मंजिल बनाने का काम चल रहा था। रविवार को ही मकान का लेंटर डाला गया था। शाम करीब पांच बजे काम खत्म होने के बाद अचानक मकान ढह गया। आशंका है कि पुराना मकान लेंटर का वजन नहीं सह सका।

उत्तर-पूर्वी जिले के अतिरिक्त डीसीपी संदीप लांबा ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। बचाव अभियान अभी जारी है।

ANC Varta

About Author

You may also like

Trending ग्रामीण भारत

कुम्हड़ा के चमत्कारिक फायदे : आपकी थाली से सेहत तक का सफर

ANCवार्ता, दिल्ली कुम्हड़ा, जिसे आम बोलचाल में कद्दू कहा जाता है, हमारे किचन की सबसे सामान्य लेकिन सबसे ताक़तवर सब्ज़ियों
Trending राजनीति राष्ट्रीय

बरेली बवाल प्रकरण में पुलिस ने दाखिल की एक और चार्जशीट, मौलाना तौकीर रजा समेत 38 आरोपी नामजद

बरेली बवाल: मौलाना तौकीर रजा समेत 38 आरोपी, पुलिस ने दाखिल की एक और चार्जशीट ANCवार्ता, ब्यूरो, बरेली बरेली में