Trending क्राइम राज्य / क्षेत्रीय

फटे  10 रुपये के नोट पर विवाद के बाद डिलीवरी बॉय ने खाया जहर, 16 दिन बाद मौत

फटे  10 रुपये के नोट पर विवाद के बाद डिलीवरी बॉय ने खाया जहर, 16 दिन बाद मौत; पिता-पुत्र गिरफ्तार

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में 10 रुपये के फटे नोट को लेकर हुए विवाद ने 24 वर्षीय डिलीवरी बॉय समीर हुसैन की जान ले ली। आरोप है कि सामान पहुंचाने के दौरान नोट लेने से इनकार करने पर एक पिता-पुत्र ने समीर के साथ मारपीट की थी। करीब 16 दिन तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद 20 अक्तूबर को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अब आरोपी पिता रामपाल सिंह (65) और उसके बेटे बंटी (30) को गिरफ्तार कर लिया है।

फटे नोट को लेकर हुआ था विवाद

घटना 4 अक्तूबर की रात की है। समीर सामान पहुंचाने के लिए ईस्ट विनोद नगरी स्थित रामपाल सिंह के घर गया था। आरोप है कि सामान देने के बाद 10 रुपये का फटा नोट लेने से इनकार करने पर रामपाल और उसके बेटे ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने उसकी पिटाई कर दी।

इसके बाद समीर ने रात 11:03 बजे पीसीआर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे थाने ले गई और उसका मेडिकल कराया गया। समीर के बयान के आधार पर 5 अक्तूबर को मारपीट का मामला दर्ज किया गया। बाद में दोनों आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

अस्पताल में 16 दिन तक चला इलाज

मारपीट के मामले में आरोपियों की रिहाई के बाद समीर ने अपना वीडियो बनाया और जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका लगातार इलाज किया गया। हालांकि, 20 अक्तूबर को उसने दम तोड़ दिया।

समीर की मां ने बताया कि 21 अक्तूबर को उसके बेटे का जन्मदिन था, लेकिन वह जन्मदिन से एक दिन पहले ही दुनिया से चला गया। परिवार अब समीर के लिए इंसाफ की मांग कर रहा है।

ANC Varta

About Author

You may also like

Trending ग्रामीण भारत

कुम्हड़ा के चमत्कारिक फायदे : आपकी थाली से सेहत तक का सफर

ANCवार्ता, दिल्ली कुम्हड़ा, जिसे आम बोलचाल में कद्दू कहा जाता है, हमारे किचन की सबसे सामान्य लेकिन सबसे ताक़तवर सब्ज़ियों
ग्राउंड रिपोर्ट राज्य / क्षेत्रीय

यमुना फिर उफान पर- दिल्ली में बाढ़ का खतरा, जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार

  ANCVarta ब्यूरो, नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर में यमुना नदी एक बार फिर रौद्र रूप दिखाने लगी है। पहाड़ों पर लगातार