Trending राज्य / क्षेत्रीय राष्ट्रीय

उत्तराखंड से दिल्ली-NCR तक भूकंप के झटके

उत्तराखंड से दिल्ली-NCR तक भूकंप के झटके, 4.9 रही तीव्रता; चमोली में था केंद्र

Ancवार्ता,ब्यूरो,दिल्ली। उत्तराखंड से दिल्ली-NCR तक मंगलवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रात करीब 10:24 बजे आए भूकंप के बाद लोगों में दहशत का माहौल देखा गया। भूकंप के झटके उत्तराखंड के कई जिलों के साथ-साथ दिल्ली-NCR तक महसूस किए गए।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के चमोली जिले में जमीन की सतह से करीब 13 किलोमीटर की गहराई में था।

जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के बागेश्वर, भीमताल, पिथौरागढ़, चंपावत, हल्द्वानी, खटीमा, रुद्रप्रयाग, ऋषिकेश, गोपेश्वर, चमोली और बदरीनाथ समेत कई इलाकों में झटके महसूस किए गए। इसके अलावा दिल्ली-NCR में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए।

फिलहाल भूकंप से किसी बड़े नुकसान या जनहानि की जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

ANC Varta

About Author

You may also like

Trending ग्रामीण भारत

कुम्हड़ा के चमत्कारिक फायदे : आपकी थाली से सेहत तक का सफर

ANCवार्ता, दिल्ली कुम्हड़ा, जिसे आम बोलचाल में कद्दू कहा जाता है, हमारे किचन की सबसे सामान्य लेकिन सबसे ताक़तवर सब्ज़ियों
ग्राउंड रिपोर्ट राष्ट्रीय

प्रेमानन्द महाराज को गले लगाएंगे रामभद्राचार्य : विवादों पर सुलह की राह

  ANC वार्ता ब्यूरो, नई दिल्ली भारतीय संत परंपरा में गुरुजन और महापुरुषों के बीच मतभेद और विवाद नए नहीं