Trending क्राइम राज्य / क्षेत्रीय

दिल्ली के भजनपुरा में 24 साल की युवती पर तेजाब हमला

दिल्ली में 24 वर्षीय युवती पर तेजाब हमला, पूर्व प्रेमी पर आरोप

Ancवार्ता,ब्यूरो,पूर्वी दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में मंगलवार सुबह ड्यूटी पर जा रही 24 वर्षीय युवती पर तेजाब से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवती का चेहरा और शरीर के कई हिस्से झुलस गए। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, युवती मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और भजनपुरा में किराए के मकान में रहती है। वह गांधी नगर स्थित एक कंपनी में काम करती है और रोजाना सुबह करीब छह बजे घर से निकलती है।

मंगलवार सुबह घर से निकलने के कुछ देर बाद ही एक युवक ने अचानक उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब पड़ते ही युवती दर्द से छटपटाने लगी। वह मदद के लिए भागते हुए एक बुजुर्ग राहगीर के पास पहुंची। इस दौरान उसके शरीर से तेजाब टपक रहा था, जिससे बुजुर्ग का हाथ भी झुलस गया।

घटना के बाद युवती किसी तरह अपने कमरे तक पहुंची। मकान मालिक के बेटे ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती को उपचार के लिए पहले जग प्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे आगे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

तीन साल से साथ रह रहे थे

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती करीब तीन साल से अपने एक दोस्त के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। करीब तीन महीने पहले दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद युवती ने उससे अलग रहना शुरू कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने युवती से दोबारा संबंध बनाने और उसे मनाने की कोशिश की, लेकिन युवती इसके लिए तैयार नहीं हुई। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने मंगलवार सुबह उस पर तेजाब फेंक दिया।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले की जांच जारी है।

ANC Varta

About Author

You may also like

Trending ग्रामीण भारत

कुम्हड़ा के चमत्कारिक फायदे : आपकी थाली से सेहत तक का सफर

ANCवार्ता, दिल्ली कुम्हड़ा, जिसे आम बोलचाल में कद्दू कहा जाता है, हमारे किचन की सबसे सामान्य लेकिन सबसे ताक़तवर सब्ज़ियों
ग्राउंड रिपोर्ट राज्य / क्षेत्रीय

यमुना फिर उफान पर- दिल्ली में बाढ़ का खतरा, जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार

  ANCVarta ब्यूरो, नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर में यमुना नदी एक बार फिर रौद्र रूप दिखाने लगी है। पहाड़ों पर लगातार