राजनीति राज्य / क्षेत्रीय

10–15% को छोड़ दें, बाकी मुस्लिम सनातनी परंपरा से जुड़े: बृजभूषण शरण

अधिकांश मुस्लिमों की मूल पहचान सनातनी: बृजभूषण शरण का बयान

ANC वार्ता, ब्यूरो, अयोध्या।

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण ने कहा कि “मुस्लिम भी भगवान राम की संतान हैं और सभी सनातनी परंपरा से जुड़े हुए हैं। आज के जितने भी मुसलमान हैं, उनमें से अधिकांश पहले हिंदू ही थे।” वह शनिवार को मसौधा क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में भूमि विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष हनुमान सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने टीएमसी विधायक मदन मित्रा द्वारा भगवान राम को लेकर दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई। उन्होंने कहा कि “10 से 15 प्रतिशत लोगों को छोड़ दें, तो मुस्लिम समाज का बड़ा वर्ग सनातनी परंपरा से जुड़ा है। यदि चार–पांच पीढ़ी पीछे जाया जाए तो पता चलता है कि अधिकांश मुस्लिम पहले हिंदू थे।”

एसआईआर प्रक्रिया को लेकर उन्होंने दावा किया कि इससे सबसे अधिक नुकसान हिंदू मतदाताओं को हो रहा है। उनके अनुसार “सीएम पहले ही कह चुके हैं कि चार–पांच करोड़ वोट कटेंगे और इनमें सबसे ज्यादा नुकसान हिंदू वोटर्स का होगा। गोंडा जिले में सबसे अधिक ब्राह्मण समाज के वोट कटे हैं।”

पूर्व सांसद बृजभूषण ने दिवंगत हनुमान सिंह को किसानों और ग्रामीण समाज का मजबूत हितैषी बताते हुए कहा कि क्षेत्र ने एक अनुभवी और सम्मानित जनप्रतिनिधि को खो दिया है, जिसकी भरपाई जल्द संभव नहीं है।

ANC Varta

About Author

You may also like

ग्राउंड रिपोर्ट राज्य / क्षेत्रीय

यमुना फिर उफान पर- दिल्ली में बाढ़ का खतरा, जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार

  ANCVarta ब्यूरो, नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर में यमुना नदी एक बार फिर रौद्र रूप दिखाने लगी है। पहाड़ों पर लगातार
बिजनेस राजनीति राष्ट्रीय

GST परिषद का ऐतिहासिक फैसला: दूध-पनीर और रोटी टैक्समुक्त, घरेलू वस्तुओं पर घटा कर, लग्जरी प्रोडक्ट्स पर 40% तक टैक्स

  22 सितंबर से लागू होगी नई दो-स्तरीय टैक्स संरचना, आम आदमी को बड़ी राहत, उद्योग जगत को प्रोत्साहन और