अंतरराष्ट्रीय राजनीति

भारत तोड़ने का आह्वान करने वाले विदेशी अर्थशास्त्री का एक्स अकाउंट ब्लॉक

 

ANC वार्ता, डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत को विघटित करने का विवादित आह्वान करने वाले ऑस्ट्रियाई अर्थशास्त्री गुंथर फेहलिंगर पर सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है। शुक्रवार को उनका एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया।

फेहलिंगर ने अपने एक पोस्ट में भारत का गलत नक्शा साझा किया था, जिसमें कुछ हिस्सों को पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और खालिस्तान का हिस्सा दिखाया गया। पोस्ट में उन्होंने लिखा – “मैं भारत को एक्स इंडिया में विघटित करने का आह्वान करता हूं। हमें खालिस्तान के लिए मित्रों की आवश्यकता है।” इस पर सोशल मीडिया पर जबरदस्त विरोध देखने को मिला।

शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इस मामले को विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाने की मांग की थी। इसके बाद गृह मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक्स को अकाउंट ब्लॉक करने का निर्देश दिया।

गुंथर फेहलिंगर पहले भी चर्चा में रह चुके हैं। 2023 में उन्होंने एक ट्वीट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भारत का अगला प्रधानमंत्री बताया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चीन और रूस के पक्ष में झुकाव रखने का आरोप लगाया था।

यह विवाद ऐसे समय सामने आया है जब जुलाई 2024 में प्रधानमंत्री मोदी ने 41 साल बाद ऑस्ट्रिया की ऐतिहासिक यात्रा की थी। यह यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर हुई थी।

 

admin

About Author

You may also like

बिजनेस राजनीति राष्ट्रीय

GST परिषद का ऐतिहासिक फैसला: दूध-पनीर और रोटी टैक्समुक्त, घरेलू वस्तुओं पर घटा कर, लग्जरी प्रोडक्ट्स पर 40% तक टैक्स

  22 सितंबर से लागू होगी नई दो-स्तरीय टैक्स संरचना, आम आदमी को बड़ी राहत, उद्योग जगत को प्रोत्साहन और
अंतरराष्ट्रीय राजनीति

ट्रम्प का बड़ा बयान, भारत टैरिफ लगाकर हमें मार रहा!

  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फिर उठाया भारत की व्यापार नीति पर सवाल, कहा- मैं टैरिफ को सबसे