अंतरराष्ट्रीय विज्ञान / तकनीक शिक्षा

विज़न ज़ीरो परिकल्पना पर सम्पन्न हुआ चौथा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

49 उद्योगों को किया गया सम्मानित

ANCवार्ता नई दिल्ली।

कार्यस्थलों को पूरी तरह सुरक्षित बनाने और दुर्घटनाओं को समाप्त करने की दिशा में “विज़न ज़ीरो” की परिकल्पना पर आधारित चौथा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 8 अक्टूबर 2025 को राजधानी दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर (IHC) के सिल्वर ओक सभागार में सम्पन्न हुआ।
इस वर्ष सम्मेलन का विषय था — डिजिटलीकरण और सस्टेनेबिलिटी का एकीकरण”

इस आयोजन को इंडो जर्मन कॉपरेशन फॉर सेफ्टी, हेल्थ एंड वेलबिंग (IGC–SHW), नोएडा ने डीजीयूवी (DGUV) जर्मनी, अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (ISSA), ओएसएच अकादमी और नई दिल्ली स्थित जर्मन दूतावास जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के सहयोग से आयोजित किया।

सम्मेलन का उद्देश्य सरकार, उद्योग, शिक्षा जगत और समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर कार्यस्थल सुरक्षा के क्षेत्र में शून्य दुर्घटना (Zero Accident) के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने बताया कि डिजिटल तकनीक और स्थायी विकास की अवधारणाएं एक साथ मिलकर सुरक्षित कार्यस्थल के निर्माण में नई संभावनाएं खोल सकती हैं।

सम्मेलन का उद्घाटन प्रो. कार्ल-हेंज नोएटेल (ISSA, जर्मनी) और डॉ. अवनीश सिंह (पूर्व महानिदेशक, डीजी फसली, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार एवं अंतर्राष्ट्रीय समन्वयक, विज़न ज़ीरो रेटिंग सिस्टम, भारत) ने किया।

प्रो. नोएटेल ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा और जन-जागरूकता के माध्यम से सुरक्षित व्यवहार की संस्कृति विकसित करना अत्यंत आवश्यक है।

वहीं डॉ. अवनीश सिंह ने कहा कि उन्नत प्रौद्योगिकी और डिजिटल साधनों का उपयोग करके कार्यस्थलों को दुर्घटनामुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

कार्यक्रम में सुश्री मीके जैगर (जर्मन दूतावास, नई दिल्ली), डॉ. स्वेन टिम (DGUV, जर्मनी), प्रो. पार्थ मित्रा, डॉ. मार्क फुलेमैन (स्विट्जरलैंड), डॉ. जेन्स जुहलिंग (जर्मनी), श्री पंकज सिंह (अडानी सीमेंट, भारत), डॉ. ललित आर. गभाने (राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद, भारत) सहित देश-विदेश के कई विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए।

सम्मेलन के समापन सत्र में चतुर्थ विज़न ज़ीरो रेटिंग प्रस्तुति समारोह” का आयोजन हुआ, जिसमें कार्यस्थल सुरक्षा और सतत विकास के प्रति उत्कृष्ट प्रतिबद्धता दिखाने वाले 49 उद्योगों को शील्ड और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

लगभग 250 प्रतिनिधियों की भागीदारी वाले इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का संचालन कु. अर्चिता शर्मा ने किया।

इसके सफल आयोजन में श्री करूणेश श्रीवास्तव, श्री अनिल शाही, श्री अजीत चौबे, श्रीमती पल्लवी सिंह, डॉ. विशेष सिंह, श्री अरुण सिंह, श्री करन, श्री प्रियांशु लखेरा, श्री गोबिंदा, श्री अर्चित श्रीवास्तव और श्री मनोज जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह सम्मेलन न केवल भारत बल्कि वैश्विक स्तर पर कार्यस्थल सुरक्षा, डिजिटल नवाचार और सतत विकास को नई दिशा देने वाला साबित हुआ।

 

ANC Varta

About Author

You may also like

अंतरराष्ट्रीय राजनीति

ट्रम्प का बड़ा बयान, भारत टैरिफ लगाकर हमें मार रहा!

  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फिर उठाया भारत की व्यापार नीति पर सवाल, कहा- मैं टैरिफ को सबसे
ग्राउंड रिपोर्ट राज्य / क्षेत्रीय राष्ट्रीय शिक्षा

यूपी, पंजाब समेत कई राज्यों में कल स्कूल-कॉलेज बंद, देखें किस जिले में लागू है आदेश

  भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालातों के चलते उत्तर भारत के कई राज्यों में प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से