बॉक्स ऑफिस: 350 करोड़ के करीब पहुंची ‘दृश्यम 3’, ‘द वन’ की कमाई लाखों में सिमटी; जानें ‘हनुमान अंश’ का हाल
Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली। अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के छठे दिन भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है। दूसरी ओर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं ‘हनुमान अंश’ भी ‘दृश्यम 3’ की रिलीज के बाद धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है।
‘दृश्यम 3’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी। फिल्म ने पहले दिन 62 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन 53.50 करोड़ और तीसरे दिन 61 करोड़ रुपये कमाए।
चौथे दिन फिल्म की कमाई 21 करोड़ रुपये, जबकि पांचवें दिन 19.50 करोड़ रुपये रही। बुधवार को खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 12.96 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था।
इसके साथ ही ‘दृश्यम 3’ का भारत में कुल कलेक्शन 229.96 करोड़ रुपये हो गया है।
वर्ल्डवाइड 350 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
‘दृश्यम 3’ का दुनियाभर में प्रदर्शन भी मजबूत बना हुआ है। फिल्म ने भारत में 275.69 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।
वहीं इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 341.30 करोड़ रुपये पहुंच गया है। यानी फिल्म अब 350 करोड़ रुपये के आंकड़े से करीब 9 करोड़ रुपये दूर है।
‘द वन’ की कमाई लाखों में सिमटी
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के 13 दिन बाद फिल्म की कमाई काफी धीमी हो गई है।
फिल्म ने मंगलवार को 1.20 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि बुधवार को खबर लिखे जाने तक इसकी कमाई महज 64 लाख रुपये रही। इसके साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 64.89 करोड़ रुपये हो गया है।
‘हनुमान अंश’ का कलेक्शन भी हुआ धीमा
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ की रिलीज के बाद ‘हनुमान अंश’ के कलेक्शन में भी गिरावट देखने को मिली है।
फिल्म ने अपने 61वें दिन 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। बुधवार को खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 67 लाख रुपये कमाए। इसके साथ ‘हनुमान अंश’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 327.15 करोड़ रुपये हो गया है।

